शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- लगातार प्रयास के बाबजूद भी बिजली बिल जमा न होने पर निगम के एसई ने सख्ती दिखाते हुए कनेक्शन कटवाना शुरू कर दिए हैं। उसी क्रम में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने पुवायां डिवीजन के नवाबपुर गांव में चेकिंग करते हुए कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती करते हुए कनेक्शन कटवाए तथा बकाया जमा करने के लिए कहा। इस दौरान एसई ने क्षेत्र में लगाए गए ट्रांसफार्मरों की चेकिंग कर कमियां दूर करने के संबंधित जेई को निर्देश दिए। इस मौके पर एक्सईएन पुनीत निगम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...