उज्जैन, सितम्बर 10 -- मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं प्राचीन नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इस जद में सराफा-छत्रीचौक स्थित करीब 200 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा भी आ रही है। प्रशासन इसे शिफ्ट करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन चार प्रयास विफल रहे हैं। इन असफल प्रयासों पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा- खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते हैं। इसके बाद धमकी भी दी कि अगर पाँचवाँ प्रयास किया गया, तो वो धरना पर बैठेंगी।खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते हम हर हाल में सरकार के साथ हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से आने वाले कुंभ के निर्माण में और उसकी व्यवस्था में कोई भी गलती, कमी या भूल चूक का दोष हम अपने ऊपर बिल्कुल नहीं लेना चाहते हैं। हम सरकार के साथ हैं। पूरे शहर में निर्माण और चौड़ीकरण का काम चल रहा ह...