जौनपुर, मार्च 17 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के परसौड़ी गांव के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार की रात में करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रक चालक बृजेश यादव ने बताया कि अहरौरा से गिट्टी लेकर देवरिया जा रहा था। परसौड़ी गांव के पास ट्रक में कुछ खराबी आने के कारण खड़ा कर दिया। कार चालक इमरान ने बताया कि वह वाराणसी से आ रहा था और बस्ती जाना था। ट्रक बीच रास्ते पर खड़ा था, कोई डिपर भी नहीं था ऐसे में टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...