गिरडीह, अप्रैल 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद मधुपुर एन एच मुख्य पथ पर शुक्रवार शाम पिपराटोल के पास खड़े सवारी वाहन से कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गई। दुर्घटना क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि देवघर में पूजा अर्चना यात्रियों से भरा सवारी वाहन बोकारो की ओर जा रहा था। पिपराटोल लाइन होटल के पास सवारी वाहन खड़ी कर यात्री होटल में खाना खा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार रोककर युवक को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल इस बीच बेंगाबाद से मधुपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही टाटा कर्व कार अनियंत्रित होकर होटल के पास ख...