घाटशिला, फरवरी 20 -- बहरागोड़ा। गुरुवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर के समीप एनएच 49 पर हुए एक सड़क हादसे में बाईक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के पाईकआबीं गांव निवासी तपन मुर्मू (उम्र 22), गोपाल मुर्मू (उम्र 18) और सोमवारी मुर्मू (उम्र 21) के रूप में हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, तीनों घायल एक ही बाईक पर सवार होकर बहरागोड़ा के पुरनापानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान माटिहाना फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खड़े एक वाहन के पीछे बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल एनएचएआई द्वारा दी गई 1033 एंबुलेंस बुलाई गई,फिर तीनों घायलों बको बहरागोड़ा सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.