गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- -वेव सिटी थानाक्षेत्र में इनायतपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुआ हादसा -टक्कर के बाद सह चालक ट्रक के केबिन में फंसा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में गांव इनायतपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को कटनी मध्य प्रदेश से पंजाब जा रहे एक ट्रक ने आगे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक सुंदरलाल केवट अपने सहचालक 22 वर्षीय पुष्पेंद्र निवासी जिला सतना मध्यप्रदेश के साथ पंजाब की ओर जा रहा था। गुरुवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही ट्रक वेव सिटी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.