खड़े रह गए दूल्हे, इंतजार करते रह गए रिश्तेदार; MP में एक साथ 42 परिवारों को लग गया चूना
देवास, मई 26 -- मध्य प्रदेश के देवास से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक साथ एक दो नहीं बल्कि 42 परिवारों को शिकार बनाया गया। राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले ये सभी 42 परिवार देवास में आयोजित सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। दूल्हे मंडप में खड़े रहे, परिवारवाले इंतजार करते रहे लेकिन दुल्हनें मंडप में आई ही नहीं। काफी इंतजार के बाद भी जब लड़कियां शादी के लिए मंडप ने नहीं आई, तब जाकर उन सभी को अहसास हुआ कि सामूहिक विवाह के नाम पर कितना बड़ा धोखा हुआ है। दरअसल आरोपियों ने जानबूझकर ऐसे लड़कों को फंसाया जिनकी शादी होने में परेशानी हो रही है। उन्हें सोशल मीडिया से डाउनलोड की गईं लड़कियों की तस्वीरें दिखाई और शादी की तैयारियों के नाम पर पैसे ले लिया। आरोपियों ने वादा किया कि वह इंदौर के अनाथ आश्रम से शादी के लिए लड़कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.