उन्नाव, अगस्त 21 -- बांगरमऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार अलसुबह देवखरी चौकी के पास पार्किंग लेन में खड़े मिनी ट्रक में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से जा घुसा। मिनी ट्रक चालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र के नगलगढ़ी गांव निवासी 20 वर्षीय रत्नेश पुत्र महावीर मिनी ट्रक में भैंस लादकर आजमगढ़ से मैनपुरी जा रहा था। गुरुवार अलसुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित देवखरी चौकी के पास उसे लघुशंका लगी। यह भी पढ़ें- कंटेनर खड़े मिनी ट्रक में घुसा, चालक की मौत उसने मिनी ट्रक को पार्किंग लेन में खड़ा कर दिया और नीचे उतर गया। इसी...