गोरखपुर, फरवरी 5 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नहर के पास फोरलेन की उत्तरी सर्विस लेन पर हुआ जहां खड़े मालवाहक ऑटो में पीछे से बाइक जा टकराई। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास निवासी अवनीश उर्फ हरि (22) पुत्र सुभाष गुरुवार दोपहर बाइक से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा बाजार के पास सड़क किनारे खड़े मालवाहक ऑटो में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.