खड़े पानी के टैंकर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
गंगापार, मई 16 -- उतरांव थाना क्षेत्र के कोखराज-हंडिया बाईपास पर मौजूद जलालपुर गांव में जूता लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े पानी के टैंकर से भिड़ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण सम्भवतः ट्रक चलाते समय चालक को झपकी आ जाने से हुई। एटा निवासी चालक 40 वर्षीय बागेश यादव ट्रक में जूता लादकर दिल्ली जा रहा था। कोखराज हंडिया बाईपास स्थित जलालपुर गांव स्थित जियो पेट्रोल पंप पर खड़े पानी के टैंकर से अनियंत्रित होकर ट्रक जा टकराया। भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.