सीतापुर, मार्च 26 -- गोदलामऊ, संवाददाता। संदना इलाके में सुदरानंद आश्रम के पास बुधवार देर रात खड़े डीसीएम में आग लग गई। आग की लपट देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।सुंदरानंद आश्रम में बुधवार रात रामलीला का मंचन हो रहा था। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजद थे। तभी कुछ दूरी पर खड़ी डीसीएम से अचानक धुआं और लपट निकलने लगी। देखते ही देख्ते आग विकराल हो गई। आग देख हसनापुर निवासी चालक सुनीत कुमार गाड़ी से निकलकर बाहर आ गए। सुनीत के मुताबिक वह रालामऊ से दोना पत्तल लाद कर सीतापुर जा रहे थे। संदना में वह कुछ देर के लिए रुके थे। इसा बीच अचानक गाड़ी में आग लग गई। सूचना वपर कुछ ही देर में पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक एक घंटे...