खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी दूसरी डीसीएम, खलासी की मौत, चालक गंभीर
उन्नाव, सितम्बर 27 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे डीसीएम में पीछे से जा घुसी। रेस्क्यू टीम ने ड्राइवर और खलासी को बाहर निकालकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय खलासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नेवड़ीकला गांव निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र अतर सिंह डीसीएम में खलासी का काम करता था। वहीं इसी जिले के ऊसराहार गांव निवासी सौरभ कुमार पुत्र बलराम सिंह डीसीएम चालक है। शुक्रवार देर शाम दोनों डीसीएम लेकर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बेहटा मुजावर थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.