बलिया, जनवरी 15 -- हल्दी (बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट देवीतर बाजार के पास गुरुवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे खड़ी डीसीएम से टक्कर में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसका उपचार हो रहा है। बताया जाता है कि बैरिया की ओर से आ रहा ट्रेलर गायघाट देवीतर बाजार के पास पहले से खड़ी डीसीएम से टकरा गया। इससे ट्रेलर चालक 22 वर्षीय शुभम सिंह घायल हो गया। वह मिर्जापुर जनपद के चुनार का रहने वाला है। पुलिस क्रेन से वाहन को खींचवाकर थाने ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.