लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, (रहीमाबाद), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संडीला बीए की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की बाइक गुरुवार को तरौना गांव के पास हाइवे पर खड़े एक पंचर डाले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र उछलकर सीधे डाले में लदी सब्जी पर जा गिरे। हादसा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए, लेकिन कुदरत के करिश्मे से दोनों को मामूली चोटें ही आईं। पीजीआई निवासी ललित कुमार अपने दोस्त विशेष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर संडीला जा रहे थे। तरौना गांव के पास हाइवे पर एक डाला पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था और उस पर सब्जी लदी हुई थी। तेज रफ्तार बाइक अचानक उस डाले से टकरा गई और दोनों छात्र हवा में उछलकर डाले के भीतर गिर पड़े। दोनों को मामूली चोटें आईं। यह भी पढ़ें- दरौंदा में सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.