खड़े डंपर से टकराए बीकॉम छात्र की मौत
लखनऊ, जून 16 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के चकौली में किसान पथ पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे बीकॉम छात्र समरिध श्रीवास्तव की डंपर में बाइक सहित टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने डंपर और बाइक कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।आलमबाग के जय प्रकाश नगर कॉलोनी निवासी समरिध श्रीवास्तव (18) बीकॉम का छात्र था। सोमवार को परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। किसान पथ पर चकौली मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में टकरा गई थी। जबरदस्त टक्कर में बिना हेलमेट लगाए समरिध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसकी बाइक डंपर के पिछले हिस्से में फंस गई। लहूलुहान हालत में उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। काकोरी की समदा चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.