खड़े डंपर में बाइक घुसी, तीन की मौत
बरेली, अक्टूबर 8 -- बहेड़ी। नैनीताल फोरलेन पर एक बेकाबू बाइक खड़े डंपर में जा घुसी। घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की बताई जाती है। देवरनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल फोरलेन हाईवे पर कठर्रा ढाल पर सतीश ढाबे पर खड़े डंपर में बरेली की ओर से आ रही एक बाइक जा घुसी। इस टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मृतकों की पहचान डालचंद कश्यप (25) पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम आसपुर थाना आंवला नन्हे(20) पुत्र रामनाथ ग्राम कमुआ गोटिया थाना दातागंज जिला बदायूं, ओमेंद्र(22) पुत्र रामनाथ ग्राम कमुआ गोटिया थाना दातागंज जिला बदायूं के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: खड़े डंपर में बाइक घुसी, दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.