खड़े डंपर में पीछे से घुसा पिकअप, चालक की मौत
गंगापार, जुलाई 26 -- प्रयागराज-रीवा हाईवे पर मनकवार गांव के सामने रविवार भोर में खड़े डंपर में रीवा की ओर से सब्जी लादकर प्रयागराज शहर की ओर जा रहा एक पिकअप बेकाबू होकर पीछे से घुस गया। आसपास के घरों के लोग तेज आवाज सुन जाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला तब तक चालक की मौत हो गई थी। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाजीपुर जनपद के रेवसड़ा, भांवर कोल निवासी 40 वर्षीय रविन्द्र सिंह यादव पिकअप चालक था। रविन्द्र देर शनिवार की देर रात रीवा की ओर से पिकअप में सब्जी लादकर प्रयागराज शहर की ओर जा रहा था। अभी वह रविवार तड़के तीन बजे घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने पहुंचा था कि हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक पिकअप बेकाबू होकर पीछे से घुस गया। तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.