प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय के रामवनगमन मार्ग पर डिहवा गांव के सड़क पर खड़े डंपर से शनिवार सुबह पीछे से आया दूसरा डंपर टकरा गया। इससे दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाला डंपर चालक सीट पर फंस गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसके दोनों पैर कट गए थे। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। रामवनगमन मार्ग पर बाघराय के डिहवा गांव के पास एक डंपर पहले से ही किनारे खड़ा था। करीब सात बजे शृंग्वेरपुर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे टक्कर मारने वाले डंपर की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ चौकी इंचार्ज अमित द्विवेदी भी पहुंच गए। लोगो ने डंपर चालक हथिगवां के मिश्र का पुरवा खिदिरपुर निवासी 35 वर्षीय शुभम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.