फतेहपुर, अप्रैल 12 -- बकेवर। आलमपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति खड़े डंपर में पीछे से जा घुसे। हादसे में कपड़ा व्यापारी पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिंदकी नगर के मीरखपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र पांडेय साड़ी और कपड़ों का व्यापार करते थे। पहले वह सूरत में काम करते थे और कुछ वर्षों पूर्व बिंदकी में ही अपना कारोबार शुरू किया था। शनिवार को वह अपनी पत्नी साधना के साथ जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव स्थित अपने मौसा राजू अवस्थी के घर आए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे दंपति बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आलमपुर मोड़ के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है क...