खड़े डंपर में घुसा ट्रक व्यापारी की मौत, सात नाजुक
झांसी, सितम्बर 16 -- झांसी, संवाददाता। झांसी कानपुर हाईवे पर गांव सेरसा में बुधवार तड़के ईटों से भरे डंपर में मवेशियों से लदा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसकर एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था की हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मप्र के विदिशा जिले के थाना करारिया के गांव मढैया निवासी देवी सिंह का बेटा वीर सिंह पशु व्यापारी था। पिछले दिनों वह छपिया बाजार, गोरखपुर पशु लेने गया था। बुधवार तड़के पशुओं को ट्रक से विदिशा ले लेकर जा रहे थे। उनके साथ ट्रक चालक निर्दोष बेटा छेदीलाल निवासी मोतीनगर, थाना कोतवाली उन्नाव, जिला उन्नाव के अलावा वीरेंद्र बेटा सरदार सिंह निवासी मड़ै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.