गाजीपुर, अप्रैल 1 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग मरदह थाना के कैथवली चट्टी पर गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रहा गिट्टी लदी डंपर का चालक सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से टकरा गया। जिससे डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद खड़े डंपर का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। टकराने वाली क्षतिग्रस्त डंपर में फंसे घायल चालक कृपाशंकर निवासी कबूलपुर थाना नगला जिला बाराबंकी को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि तीन महीनों की अवधि में इस स्थान पर यह आठवां हादसा हुआ है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह के कैथवली चट्टी पर दोनों तरफ अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने के लम्बे समय से चल रहे विवाद के कारण सर्विस रोड का निर्माण अधूरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.