मथुरा, अप्रैल 29 -- मांट। थाना अंतर्गत गांव नसीटी निवासी किशोर दुर्गेश की ट्रैक्टर से टकरा कर मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि खेत में फसल के अवशेष जलने से हुए धुंआ के चलते किशोर को ट्रैक्टर दिखाई न देने से ट्रैक्टर से टकरा कर मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि बुधवार शाम गांव नसीटी निवासी दुर्गेश अपनी मां शालू देवी को लेने बाइक से मांट जा रहा था। रास्ते में नया नगला के समीप किसान ने खेत में फसल के अवशेष जला रखे थे। आरोप है कि इन अवशेषों के जलने से धुंआ आसपास वातावरण में काफी दूर तक घने रूप में फैला हुआ था। इसके चलते दुर्गेश को सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दिए और उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने राहगीरों की मदद से उपचार को अस्पताल भर्ती कराया। वहां चिकित्सको...