खड़े ट्रैक्टर में लगी अचानक आग
रामपुर, जून 23 -- किसान के घर के अंदर खड़े ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई और उसके अगले हिस्से से लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर जलने से किसान को करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। रविवार दोपहर हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सिहौर गांव निवासी किसान कृपाल सिंह उर्फ लाड़ी भट्टी के घर के अंदर गोदाम में उनका ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। घर के एक कर्मचारी को अचानक कुछ जलने की गंध महसूस हुई। गंध को खोजते हुए वह गोदाम में पहुंचा, तब तक ट्रैक्टर के अगले हिस्से से आग की तेज लपटें निकलनी शुरू हो गई थीं। उसके शोर मचाने पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से ट्रैक्टर का मीटर, स्टेयरिंग और अनेक पार्ट्स जल चुके थे। ट्रैक्टर स्वामी कृपाल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.