सराईकेला, मार्च 24 -- राजनगर, सवांददाता । हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 स्थित केशारगाड़िया गांव में सोमवार शाम लगभग आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बादल बिरुली (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी सुपाई जारिका मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर प्रखंड के टीटीडीह निवासी बादल बिरुली रुंगटा स्टील प्लांट चालियामा में ड्यूटी करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.