बदायूं, जनवरी 26 -- सैदपुर, संवाददाता। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। घायल क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर की बॉडी काटकर चालक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित कर्रगांव गांव के पास हुआ। बिसौली क्षेत्र के नौली भटानी गांव के रहने वाले गोवर्धन 24 वर्ष पुत्र कृष्णवीर मुरादाबाद के एक ट्रांसपोर्टर का कंटेनर चलाता था और वह सामान लोड कर बदायूं से वजीरगंज की ओर आ था। रात करीब दो बजे कर्रगांव के पास कंटेनर सड़क किनारे बीयर खल से लदे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर चालक गोवर्धन मौके पर ही फंस गया और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.