सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर,संवाददाता। जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी,जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इमलिया सुल्तानपुर निवासी राजेश दीक्षित (30)अपने साथी अंकित कश्यप के साथ गुरुवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। दोनों युवक पारा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.