कुशीनगर, मार्च 19 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मठिया शाखा नहर पर माधोपुर के समीप मंगलवार की रात खड़े ट्रेलर से बाइक सवार ने टकरा गया। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा के गुलहरिया टोला निवासी पहाड़ी चौहान के दो बेटों में नागेंद्र चौहान छोटा था। नागेन्द्र के दो बेटे कार्तिक 6 वर्ष एवं कृष्णा 3 वर्ष का है। नागेन्द्र बाहर रहकर मजदूरी करता था। होली पर घर आया था। बुधवार को महाराष्ट्र जाने वाला था। मंगलवार की शाम को उसने पत्नी से कहा कि कल बाहर चला जाऊंगा तथा ससुराल से मिलकर आता हूं। वह अपने साथ एक युवक को लेकर दूसरे की बाइक लेकर ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.