गोरखपुर, अप्रैल 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के पुराने नयनसर टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंह गांव निवासी 35 वर्षीय हरिनारायण पुत्र हरिश्चंद्र बाइक से पीपीगंज की ओर से गोरखपुर आ रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और अनियंत्रण के कारण होना प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.