कन्नौज, मार्च 29 -- तालग्राम, संवाददाता। रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव पछाना निवासी कंटेनर चालक सुरेंद्र यादव पुत्र सरवन सिंह यादव बिहार से अलीगढ़ धान की भूसी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीली पट्टी पर खड़े कोयला लदे ट्रेलर में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय शर्मा व एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व पेट्रोलिंग टीम की मदद से केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.