खड़े ट्रेलर में कार की टक्कर से 7 की मौत, भावनगर में जोरदार धमाके से सहम गया इलाका
भावनगर, अक्टूबर 6 -- गुजरात के भावनगर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक से एक कार टकरा गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी नितेश पांडे ने बताया कि मृतक भावनगर से अलंग जा रहे थे। सभी मृतक एक शिपयार्ड में काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज आई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तलाजा तालुका में त्रापज गांव के पास भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही एक कार सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर के पास गंभीर हादसा इस भयानक हादसे में कुल 7 लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.