हजारीबाग, अप्रैल 26 -- चौपारण प्रतिनिधि दनुआ घाटी स्थित महानेटांड़ के समीप रविवार को खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ट्रेलर धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय चालक वाहन के अंदर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पास के ही एक होटल में आराम कर रहा था। इसी बीच अचानक इंजन से लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। यह भी पढ़ें- ट्रक में रखे प्लास्टिक वेस्टेज में लगी आग स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण इंजन में अत्यधिक हीटिंग या किसी तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी है। ट्रेलर में आग लगने के बाद घाटी में काफी देर तक अफरा-तफरी का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.