खड़े ट्रक से मोपेड व बाइक टकराई, युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-722 पर अनंत करजा गैस प्लांट के समीप मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से मोपेड टकरा गई। इसमें भगवतपुर निवासी बिंदेश्वर भगत के 21 वर्षीय पुत्र रितेश उर्फ पुतुल कुमार की मौत हो गई। वहीं, घटना के कुछ देर बाद बाइक सवार ने खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। इसमें पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी बबलू सिंह घायल हो गया। वह सरैया की ओर से आ रहा था। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर थानेदार इंस्पेक्टर रामएकबाल प्रसाद एवं डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानेदार ने बताया कि रितेश उर्फ पुतुल को सीएचसी से मेडिकल रेफर कर दिया गया था। ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.