प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- -अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के मकूनपुर में सोमवार रात हुआ हादसा -गोड़े स्थित ढाबे से खाना खाकर बोलेरो से लौट रहे कंधई इलाके के तीन लोग -गंभीर हालत में एक प्रयागराज रेफर, दूसरे का नर्सिंग होम में चल रहा इलाज प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ढाबे से खाना खाने के बाद रात को घर जा रहे लोगों की बोलेरो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे भिड़ गई। बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को प्रयागराज रेफर किया गया है। एक अन्य का शहर के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। कंधई थाना क्षेत्र के शिकरी कानूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय इंद्रकुमार उर्फ राजा पांडेय रविवार को मुंबई से घर आए थे। वह सोमवार रात करीब के ही कोहंडौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव निवासी 28 वर्षीय मक्खन उपाध्याय के साथ घरौली मुफरित के...