बांदा, जून 17 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में सेमरी नाला के पहले पेट्रोलपंप के पास बुध‌वार को शाम बांदा से तिंदवारी जा रहा ट्रेलर खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक महोबा जनपद में कबरई थाना के गंज गांव निवासी राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फोन कर ट्रेलर मालिक को भी जानकारी दी और ट्रक को रास्ते से हटवाया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा दूसरा ट्रक, चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...