मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुशहरी। प्रखंड के नवादा चौक पर शनिवार दोपहर बाइक सवार ने खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। हादसे में मुशहरी निवासी गौरव कुमार (22), अविनाश कुमार (19), अमरजीत कुमार (18) जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से तीनों युवकों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...