खड़े ट्रक से टकराया ट्रेलर, केबिन में फंसा चालक
फतेहपुर, जुलाई 8 -- खागा, संवाददाता नेशनल हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा के पास बीती रात एक सड़क हादसे में एक ट्रेलर आगे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का चालक करीब चार घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा।मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर कटोघन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के लिए पहले से खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिसके कारण झारखंड निवासी चालक मो. वसीम सीट पर ही बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कर्मियों की सूचना पर मझिलगांव चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और टोल कर्मियों ने केबिन को हाथ से खींचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.