बेगुसराय, मई 17 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर शनिवार की रात खोदावन्दपुर पोखर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को ठोकर मारने के बाद खड़े ट्रक में धक्का मार दिया। इस घटना में पैदल जा रहे व्यक्ति समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पैदल जा रहे जख्मी बुजुर्ग की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी 60 वर्षीय कैलाश महतो के रूप में की गई। जबकि, जख्मी हुए बाइक सवार की पहचान मुसहरी गांव के जगदीश साह के 35 वर्षीय पुत्र निर्दोष कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...