लोहरदगा, फरवरी 17 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत सेन्हा चौक के समीप आटा चक्की मिल के पास लोहरदगा घाघरा मुख्य पथ पर अर्रू निवासी स्व नियामत अंसारी के 38 वर्षीय पुत्र जियाउल अंसारी की बॉक्साइट ट्रक से टकराकर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि ट्रक संख्या बीपीएन 8587 सड़क किनारे खड़ा था। जिसमें पीछे से मोटर साइकिल संख्या जेएच 08जे 1854 पर सवार जियाउल अंसारी की बाइक जा टकरायी। ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही जियाऊल की मौत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर थाना प्रभारी नीरज झा सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक अरु गांव का निवासी है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रक और मोटर साइकिल को सेन्हा थाना में जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। मामले की खबर पर अरु गांव में मातम छा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.