प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर बनी तेरहमील के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय सिंह, वतन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया, यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान प्रतापगढ़ के मीराभवन पूरे ईश्वरनाथ निवासी विक्रम सिंह यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि पट्टी में एक कार्यक्रम से घर लौटते समय बनी तेरहमील के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में विक्रम चोटिल हो गया। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार...