रायबरेली, जून 25 -- लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में लालगंज कस्बे के बाइपास रोड स्थित डलमऊ ओवरब्रिज के निकट देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक का लखनऊ में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल से गजियापुर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डलमऊ ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108...