मधुबनी, मई 9 -- रुमी पंडौल। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान मोकर्रमपुर निवासी मो. इम्तेयाज के 20 वर्षीय पुत्र गुलाम रसूल उर्फ सोहैल तथा मो. मक्की के 18 वर्षीय पुत्र फैज अली के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मो. अकबर के 20 वर्षीय पुत्र मो. फैसल के रूप में की गई है, जिसका इलाज सकरी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से दरभंगा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित हवेली होटल के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.