जौनपुर, अप्रैल 24 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद ट्रक आगे खड़े डीसीएम से टकरा गया। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। बस में बैठे पांच यात्री भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी शाहगंज में भर्ती कराया गया। प्राइवेट बस दिल्ली से 24 यात्रियों को लेकर बलिया जा रही थी। अयोध्या मार्ग स्थित नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट संख्या दो के पास सड़क किनारे खड़े गेहूं लदे ट्रक में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक आगे खड़े डीसीएम से टकराते हुए गुमटी में जा घुसा। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े डीसीएम से बस टकराई ट्रक के पास खड़े सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर निवासी डीसीएम चालक सुनील यादव पुत्र माता प्रसाद बस की चपेट में आ गए। म...