संतकबीरनगर, जून 20 -- राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर।दुर्घटना का विवरण संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक टैंकर भिड़ गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस की कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक ट्रक गोरखपुर से बस्ती जाने वाली लेन में शिवाय होटल के सामने खड़ी थी। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर को सुदेश कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी भीकनपुर मेघपुर रायपुरा जिला फिरोजाबाद चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ...