खड़े ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र, जुलाई 14 -- सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान टीम। करमा थाना क्षेत्र खैराही बाजार में हिन्दुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की रात खडे़ ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चंदौली जिले के चकरघट्टा गांव से अपने घर मिर्जापुर लौट रहे थे। मिर्जापुर जिले के गुरुदेवनगर कलवारी निवासी 22 वर्षीय सुरेन्द्र पाल पुत्र सियाराम पाल अपने साले रमेश निवासी चकरघट्टा चंदौली को छोड़ने के लिए उसके घर चकरघ्टा गया था। साथ में सुरेन्द्र पाल का दोस्त 27 वर्षीय मुन्नालाल भारती पुत्र रामअवध निवासी धुरकर कलवारी मिर्जापुर भी गया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चकरघट्टा चंदौली गए थे। सुरेन्द्र अपने साले रमेश को उसके घर छोड़ने के बाद रात में वहां से अपने दोस्त मुन्नालाल के साथ वापस अपने घर मिर्जापुर जाने के लिए बाइक से निकला। सोमवार की रात लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.