खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, परिवार के तीन सदस्य घायल
बस्ती, मई 17 -- बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर महराजगंज ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक में पीछे से आई कार घुस गई। हादसे में चालक सोनू निवासी कप्तानगंज थाना कप्तानगंज, उनकी सुमित्रा देवी, पुत्री तेजल घायल हो गईं। उनको आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकाला। मौके पर एनएचएआई के पेट्रोल वाहन व अन्य के सहयोग से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हटा कर यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.