लखनऊ, मार्च 25 -- सर फोटो है रहीमाबाद, संवाददाता।मंगलवार देर रात करीब दो बजे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर जा घुसा। इसमें कंटेनर चालक फंस गया। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि ग्राम भतोइया में बने फ्लाईओवर के उपर रात करीब दो बजे सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी हरदोई से लखनऊ सामान लेकर जा रहा कंटेनर ट्रक से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक फंस गया। पुलिस और फायर की टीम ने गैस कटर से काटकर कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक को गंभीर हालत में सीएचसी मलिहाबाद भेजा। वहां डॉक्टर ने चालक की हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कंटेनर चालक धर्मेंद्र कुमार (45)फतेहपुर के ग्राम मकदुमपुर कला का निवासी है।-------पिकअप की टक्कर से युवक घायललखनऊ। लखी...