खड़े ट्रक में पीछे बाइक टक्कर, युवक की मौत
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- गाजीपुर (खानपुर)। सिधौना बाजार में सोमवार की देर रात एनएच-31 पर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक ने टक्कर मारी दी। जिससे 42 वर्ष के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग वाराणसी गंभीर हालत में वाराणसी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ढूंढवा निवासी 42 वर्षीय सोमकार राम पुत्र स्व: विश्वनाथ राम बाइक से बनारस जा रहे थे। सिधौना बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोमकार राम के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के समय बाजार की बिजली गुल थी और हाईवे पर अंधेरा था। खड़े ट्रक के पीछे हाईलाइटर या रिफ्लेक्टर पट्टी भी नहीं लगी थी। ऐसे में बाइक सवार को ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.