भागलपुर, मई 10 -- नारायणपुर, (भागलपुर) संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना क्षेत्र में नारायणपुर बस स्टैंड के पास एनएच-31 पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे खड़े ट्रक में पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के धमौन निवासी पिकअप चालक सुनील राय (25 वर्ष) पिता विश्वनाथ राय की मौत हो गई। पिकअप में सवार उपचालक मनोज कुमार निवासी समस्तीपुर जख्मी है। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी उपचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचा दिया। चालक पिकअप में फंसा रहा। आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। चालक ने बाहर निकालने की गुहार लगाई। वह कहता रहा कि जल्दी मुझे बाहर निकालिए। मेरा दम घुट रहा है। वह स्टेयरिंग से बिल्कुल दबा हुआ था। लेकिन तत्काल निकालने का कोई साधन नहीं था। कई लोगों ने दरवाजा...