खड़े ट्रक में डंपर घुसा, चालक घायल
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विरारी आश्रम के पास बुधवार तड़के सरिया से लदे खड़े ट्रक में एक डंपर पीछे से घुस गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चंबल क्षेत्र से लोड होकर डंपर इटावा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकदिल क्षेत्र में विरारी आश्रम के पास पहुंचा, सड़क किनारे पहले से खड़े सरिया लदे ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक लालू घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.