खड़े ट्रक में ट्रेलर घुसा, चालक गंभीर घायल
कन्नौज, मई 3 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर को किलोमीटर संख्या 165 के पास खड़े ट्रक में पीछे से ट्रेलर घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला नूंह के तावडू निवासी उस्मान खान पुत्र जफर ट्रेलर में भिवाड़ी राजस्थान से ड्रिल केबल लादकर लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान पीली पट्टी पर खड़े त्रिपाल से ढके ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदा ड्रिल केबल सड़क पर बिखर गया। केबल प्रथम व द्वितीय लेन तक फैल जाने से यातायात बाधित हो गया। साथ चल रहे ट्रक चालक अजहर पुत्र अली मोहम्मद निवासी मोहल्ला पल्ल, जिला नूंह ने घायल चालक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.